स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथे वनडे कल मोहाली में खेला गया। जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा साथ ही दोनों टीमों ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। लेकिन कल भारतीय टीम की तरफ से काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार पारी खेली। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने मोहाली के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।
आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने चौथे वनडे के दौरान 92 गेंदों पर 95 रनों की दमदार पारी खेली। साथ ही आपको बता दे कि रोहित ने अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए थे। इस पारी में दो छक्के लगाने के साथ ही रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा अब तक एकदिवसीय क्रिकेट के 205 मैचों में 218 छक्के लगा चुके हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम 341 वनडे मैचों में 217 छक्के दर्ज हैं।
हालांकि आपको बता दे कि अभी तक धोनी अंतरराष्ट्रीय वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा से आगे आगे हैं। धोनी ने 7 छक्के एशिया की टीम की ओर से खेलते हुए जड़े थे। आपको बता दे कि रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में पांचवें पायदान पर हैं।
ये भी देखें
MS धोनी ने कहा- हत्या से बड़ा अपराध है मैच फिक्सिंग, जानिए वजह
Padma Awards 2019: खेल जगत में इन खिलाड़ियों को मिला पद्म श्री
टी-20 की विश्व विजेता टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Herald