Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS : सीरीज जीतना चाहेगी दोनों टीमें, दिल्ली में पांचवां वनडे आज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाना है. इस अहम मैच से पहले इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम इंडिया लगातार दो मैच हारने के बाद अभ्यास करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास करना जरूरी नहीं समझा. दिल्ली भारतीय कप्तान विराट कोहली का गृहनगर है और उन्होंने परिवार से मिलने में पूरा ध्यान लगाया.

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि टीम लंबे वक्त से खेल रही है और खिलाड़ियों के काम के बोझ को देखते हुए हमने इस महत्वपूर्ण मैच से पहले उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर तरोताजा रखने के लिए अभ्यास मैच नहीं करने का फैसला किया है. वहीं पिच के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने अभी पिच नहीं देखी है.

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम दिल्ली वनडे से पहले जमकर अभ्यास करती नजर आई. कंगारू टीम आखिरी मैच से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और इस टीम ने मंगलवार दोपहर में जमकर अभ्यास किया. कंगारू टीम ने तीसरे और चौथे वनडे में भारतीय टीम को हराकर सीरीज में दो-दो की बराबरी पर पहुंच चुकी है. इस मैदान पर भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने तीन जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीते हैं. कंगारू टीम ने यहां पर 21 वर्ष पहले कोई वनडे मैच जीता था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कंगारू टीम की प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया.

The post IND vs AUS : सीरीज जीतना चाहेगी दोनों टीमें, दिल्ली में पांचवां वनडे आज appeared first on Live Cities.