स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले भारत को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया है। साथ ही भारतीय गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ठीक नही रही और 19 ओवर में ही 94 रन पर तीन विकेट खो दिए। भारत को अभी भी खबर लिखे जाने तक जीते के लिए 179रन की जरूरत थी।
साथ ही भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है आपको बता दे कि रोहित को आज अपने 8 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 46 रन जरूरत थी। आज मैच में 46 रन पूरा करते ही अपने 8 हजार रन पूरे का लिए। साथ ही उन्होंने ने इसके साथ ही सौरव गांगुली के साथ रिकॉर्ड की बराबरी कर। आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली है उन्होंने ने ये कारनामा 175 इनिंग में ही कर सबसे तेज 8 हजार रन पुरे किए थे। जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 8 हजार रन 200वें वनडे में बनाए थे। साथ ही अभी तक रोहित अपनी आज अपनी 200 वी इनिंग खेल रहे है।
आपको बता दे इसके साथ ही रोहित शर्मा अपने 8 हजार रन पूरे करने के साथ ही कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ लिस्ट में शामिल हो गए। आपको बता दें, इस वक्त दोनों टीमें सीरीज 2-2 से बराबरी पर हैं और अंतिम मैच जो जीतेगी उसका सीरीज पर कब्ज़ा होगा।
ये भी पढ़े
IPL 2019: हार्दिक पांड्या हुए फिट, मैदान पर बहाया पसीना
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने के लिए भारत को मिला 273 का लक्ष्य
यह खिलाड़ी नारियल की शाखा से बने बल्ले से खेलकर बना था दुनिया का महान बल्लेबाज
Herald