भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर ली है. बता दें, कि अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 13 मार्च को दिल्ली में खेला जायेगा.
भारत ने खड़ा किया 358 रन का विशाल स्कोर

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों ही ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 193 रन की शानदार साझेदारी की थी.
हालाँकि, रोहित के आउट होते ही भारतीय टीम के विकेट नियमित अंतराल में गिरने लगे और पूरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन ही बना पाई.
भारत के लिए सबसे ज्यादा शिखर धवन ने 115 गेंदों पर 143 रन की विस्फोटक पारी खेली. वहीं टीम के लिए 92 गेंदों पर 95 रन की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंग्स ने अपने 10 ओवर में 70 रन देकर 5 विकेट हासिल किये.
ऑस्ट्रेलिया टीम ने 4 विकेट रहते किया लक्ष्य

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बहुत खराब रही थी. मात्र 12 के स्कोर पर ही आरोन फिंच और शॉन मार्श आउट हो गए थे.
हालाँकि, इसके बाद उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 192 रन की शानदार साझेदारी की थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने जहां 99 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली. वहीं पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 105 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली, लेकिन छठे विकेट के लिए एलेक्स कैरी और एश्टन टर्नर के बीच 86 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को 47.5 ओवर में 4 विकेट रहते जीत दिला दी. एश्टन टर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 43 गेंदों पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेली.
विराट की इस गलती की वजह से हारा भारत
जिस समय मध्य ओवरों में उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब की शानदार साझेदारी चल रही थी. तब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मध्य ओवरों में जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी नहीं कराई. विराट की यह गलती टीम को भारी पड़ी है.
यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IND vs AUS: मैच रिपोर्ट: विराट कोहली की इस छोटी सी गलती की वजह से चौथे वनडे में हारी भारतीय टीम appeared first on Sportzwiki.