Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus ऑस्ट्रेलिया ने जीता टाॅस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू होने जा रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मैच आज हैदराबाद में खेला जा रहा है। पहले वनडे मैचके लिए दोनों टीमों के बीच टाॅस हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया है।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर ऐसा क्यों बोल गए भारतीय टीम के कप्तान विराट

इससे पहले आपकों बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही मेें खेली गई टी20 श्रृंखला में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप करते हुए इस श्रृंखला पर तो कब्जा जमा ही लिया वहीं आज से शुरू हुई पांच वनडे मैचों कि श्रृखंला पर भी ऑस्ट्रेलिया कब्जा करना चाहेगी।

भारत भी इन पांच मैचों की श्रृंखला को जीतकर टी20 सीरीज कि हार को भुलाना चाहेगा। आपकों बता दें की आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है। टी20 में मिली हार के बार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर हाल में वनडे सीरीज जीतना चाहेंगे।

विराट ने कर डाला एक और काबिले तारीफ का काम, चौंक जाओंगे जानकर

दोनों टीमें- भारतीय टीम-विराट कोहली (कप्तान),रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडु, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और विजय शंकर ऑस्ट्रेलियाई टीम- एरॉन फिंच (कप्तान),पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जांपा और एंड्रयू टाई