स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैच की वनडे सीरीज का अतिंम और फाइनल 5वां वनडे मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाएगा। आपको बता दे कि अभी तक पांच मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं और आज का मैच दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला है क्योंकि जो भी टीम आज का मुकाबला जीतेगा वह ही आज सीरीज पर कब्जा रहा लेगा। ऐसे में आज भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी का तोड़ने का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा अवसर हैं।
आपको बता दे कि आज रोहित शर्मा के पास अच्छा रिकॉर्ड बनाने का मौका है आपको बता दे कि रोहित शर्मा को अपने 8 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 46 रन चाहिए। अगर वह आज के मैच में 46 रन बना लेते है तो उनके 8 हजार रन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में वह भारतीय टीम के कई दिग्गजों के साथ शामिल हो जाएंगे। इसके साथ ही रोहित शर्मा सौरव गांगुली के साथ रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसके साथ ही वह कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
साथ ही आपको बता दे कि सबसे तेज 8 हजार रन बनाने के मामले में टॉप पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली है उन्होंने ने ये कारनामा 175 इनिंग में ही कर दिया था। जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 8 हजार रन 200वें वनडे में बनाए थे। अभी तक रोहित 199 इनिंग खेल चुके है और आज के मैच में पर गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते है।
ये भी पढ़े
आज क्रिकेट के भगवान सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली
भारतीय टीम पर मंडराने लगा 10 साल बाद घर में सीरीज हारने का खतरा
India vs Australia: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी पर होगी सबकी निगाह
Herald