स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथे वनडे कल मोहाली में खेला गया। जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा साथ ही दोनों टीमों ने सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। लेकिन कल भारतीय टीम की तरफ से काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार पारी खेली। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने मोहाली के मैदान में नया रिकॉर्ड बनाकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछें छोड़ दिया।
आपको बता दे कि कल रोहित शर्मा वनडे करियर का 23वां शतक लगाने से चूक गए। लेकिन मोहाली में रोहित शर्मा ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया है वह अब वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा भारत के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। मोहाली के मैदान में रोहित के नाम पर पांच पारियों में कुल 415 रन हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था उन्होंने इस मैदान पर 7 पारियों में 366 रन बनाए थे। अब सचिन दूसरें नंबर पर आ गए है साथ ही इस मैदान में रन बनाने के मामले में धोनी तीसरे नंबर पर है इस मैदान पर वनडे में 9 पारियों में 363 रन बनाए हैं। आपको बता दे कि कल रोहित शर्मा ने 95 रन की पारी खेली थी।
आपको बता दे कि चौथे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। रोहित ने 92 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। साथ ही आपको बता दे कि रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। साथ ही ये भारत की तरफ से ये पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी थी।
ये भी देखें
विराट कोहली ने किया चौथे वनडे की हार का सबसे बड़ा खुलासा
इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया विराट सेना की जीत का सपना, ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में 2-2 से बराबरी
गांगुली ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह
Herald