Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: रोहित शर्मा वनडे सीरीज में इन रिकॉर्ड्स को कर सकते है ध्वस्त

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। साथ ही हाल ही में भारत को मिली टी 20 सीरीज से करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर हाल में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। साथ ही भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी इस सीरीज में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर सकते है।

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरें टी20 मैच में आराम देते हुए शिखर धवन को मैदान पर उतारा गया था। लेकिन अब वह एक बार फिर मैदान में वापसी करने जा रहे है साथ ही वह विश्व कप 2019 से पहले की दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़कर उनको पीछे छोड़ सकते है उनमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल है। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज में इन दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते है। आपको बता दे कि सचिन के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है उन्होंने ने 71 मैचों में 9 शतक जड़े थे जबकि रोहित शर्मा 31 मैचों में 7 शतक जड़े हैं।

साथ ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को इस सीरीज में पीछे छोड़ सकते है वह भारत-ऑस्ट्रेलिया मैचों में सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 मैचों में 1778 रन बनाएं साथ ही उनको पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 387 रनों की जरूरत है। साथ ही रोहित शर्मा इस सीरीज में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ उनसें कम पारियों में 8000 रन पूरे कर सकते है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अभी तक वनडे में 214 छक्के लगाए है जबकि महेंद्र सिंह धोनी के 215 छक्के है।

ये भी पढ़े:

अभिनंदन के नाम की जर्सी के साथ वर्ल्ड कप में खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम

महिलाओं पर टिप्पणी वाले विवाद के बाद बदल गए KL राहुल, कहा...

India vs Australia: कल जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी भारतीय टीम



Herald