Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क।कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची में खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन भारतीय टीम का सीरीज जीतने का सपना अभी और दूर हो गया है साथ ही भारत अब चौथे वनडे को हर हाल में जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी साथ ही माना जा रहा है कि भारतीय टीम अब चौथे वनडे मैच के लिए टीम में बदलाव कर सकता हैं।

आपको बता दे कि अब मोहाली में खेले जाने वाले चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ उतर सकती हा क्योंकि पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को चौथे और पांचवें वनडे में आराम दिया जा रहा हैं। साथ ही पिछले काफी समय से शिखर धवन का फॉर्म अच्छा नही रहा है उन्होंने ने पिछली 17 वनडे पारियों में सिर्फ दो बार पचास का आंकड़ा पार किया है ऐसें में माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट चौथे वनडे के लिए लोकेश राहुल को मौका दे सकता है।

साथ ही माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट बाहार बैठे खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले आखिरी मौका दे सकता है। साथ ही धोनी के टीम से बाहार होने की वजह से विकेट के पीछे पंत की टीम ने वापसी हो सकती है साथ ही विश्व कप से पहले पंत और राहुल इन मौकों का भरपूर फायदा उठा सकें। साथ ही माना जा रहा है कि जडेजा कि जगह अब युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिल सकती है।साथ ही भुवनेश्वर कुमार को चौथे वनडे के लिए मोहम्मद शमी के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़े

WI vs ENG 2nd T20: मात्र 45 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास

Ind vs Aus: हार के बाद भी कप्तान कोहली ने रच दिया इतिहास, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

विराट कोहली के शतकों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया पूरा पाकिस्तान



Herald