भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में नाथन लायन और शॉन मार्श को जगह मिली है। आज भारत की शुरुआत खराब रही।
फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ वनडे से फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों में वह फ्लॉप रहे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भी वह रन बनाने से जूझ रहे थे।
आज एक बार फिर वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये। मैच के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर ही पैट कमिंस का शिकार बन गये। वह ओवर की पहली पांच गेंद पर भी कोई रन नहीं बना पाए थे।
पहली बार हुआ ऐसा

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर में यह पहला मौका है जब वह भारतीय सरजमीं पर खाता खोले बिना आउट हुए। इससे पहले वनडे क्रिकेट में कभी ऐसा नहीं हुआ है।
यह भारत में उनकी 55वीं वनडे पारी थी। 2013 में वनडे में सलामी बल्लेबाज बने रोहित का इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इससे पहले यहाँ शानदार बल्लेबाजी की थी।
Rohit Sharma scores his maiden ODI duck in India after 55 innings…
— Broken Cricket (@BrokenCricket) March 5, 2019
कब फॉर्म में लौटेंगे?

रोहित शर्मा का फॉर्म भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। विश्व कप से पहले अब भारत को सिर्फ तीन और मैच खेलने हैं। इसके बाद आईपीएल भी है लेकिन वह इन मैचों में ही फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।
विश्व कप में रोहित का फॉर्म भारत की जीत और हार निर्धारित कर सकता है। अगर वह लय में रहते हैं तो टीम इंडिया किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती है और कोई भी स्कोर बना सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND vs AUS: रोहित शर्मा ने पहली बार अपने करियर में बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.