इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज हैदराबाद में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए सही नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 236रन बनाए।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर ऐसा क्यों बोल गए भारतीय टीम के कप्तान विराट
वैसे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में कप्तान एरोन फिंच (0) को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया। कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा (50), ग्लेंन मैक्सवेल (40) और मार्कस स्टोइनिस (37) ने बनाये।
इधर भारत की और से गेंदबाजी करते हुए मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं एक विकेट केदार जादव को मिला। इसके बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरू की और उसकी भी शुरूआत अच्छी नहीं रही। भारत का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा और खबर लिखे जाने तक भारत ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे।
मैक्सवेल ने टी20 में अपने नाम दर्ज किया ये शानदार रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
वैसे पांच मैचों की इस वनडे सीरीज को जीतने का भारत के उपर ज्यादा दबाव है। आपकों बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही मेें खेली गई टी20 श्रृंखला में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप करते हुए इस श्रृंखला पर कब्जा जमा लिया था।
इंग्लैंड ने जीता तीसरा वनडे, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा