Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: इस भारतीय गेंदबाज के डर के कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बनाया ये सिक्रेट प्लान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। लेकिन इस सीरीज में भारतीय टीम को एक ऐसा खिलाड़ी है मिला है जो इस सीरीज में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस सीरीज में केदार जाधव ने टीम इंडिया के लिए बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। इस सीरीज में जाधव ने पांचवें गेंदबाज के रूप में अपने कप्तान का भरोसा जीत लिया है। इस सीरीज में केदार की गेंदबाजी से कंगारु टीम को जबरदस्त परेशानी उठानी पड़ रही है।


केदार विश्व कप में पांचवें गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम का एक नया ​हथियार बन सकते हैं। केदार की गेंदबाजी का सामना करने के लिए कंगारू टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने गुरूमंत्र देना शुरू कर दिया है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बल्लेबाजों को जाधव के बचने के लिए उनको कुछ टिप्स दे रहे हैं। एक विडियो में हेडन अपने बल्लेबाजों को केदार की गेंदबाजी को कैसे खेलना है उसके बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ की किसी टीम को पांचवे गेंदबाज के लिए बल्लेबाजी का अभ्यास करना होगा।

आज इस सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा और इस मैच में देखना होगा की ऑस्ट्र्लियाई बल्लेबाज केदार के खिलाफ किस तरह की रणनीति के साथ मैदान में उतरते है। भारतीय टीम 5 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और आज का मैच जीतते ही भातरीय टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी।



Herald