स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची में खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सभी का दिल जीत लिया उन्होंने ने शानदार बल्लेबाजी की साथ ही कप्तान के तौर पर एक खास उपलब्धि हासिल की और नया इतिहास रचा।
आपको बता दे कि कल कप्तान विराट कोहली एक कप्तान के तौर पर सबसे कम पारियों में 4000 रन पूरे कर एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रांची वनडे में 27 रन बनाते ही विराट ने ये कामयाबी अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने रांची वनडे में अपने वनडे करियर का 41वां शतक लगाया। आपको बता दे कि कल विराट कोहली ने टीम के लिए 95 गेंदों पर 14 चौको की मदद से 123 रन की शानदार पारी खेली साथ ही वह अब किसी टीम के कप्तान के तौर पर सबसे कम पारियों 4000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए।
आपको बता दे कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने 63 वनडे पारियों में अपने चार हजार रन पूरे किए। जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के नाम था उन्होंने ने 77 पारियों में अपने चार हजार रन पूरे किए थे।विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का आठवां शतक लगाया। अब वो सचिन से एक शतक पीछे हैं इसके अलावा अब विराट सचिन का वनडे में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ने से आठ शतक दूर हैं।
ये भी पढ़े
विराट कोहली के शतकों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया पूरा पाकिस्तान
VIDEO: जडेजा का रन आउट देख मैक्सवेल समेत दर्शक भी हुए हैरान
कोहली ने इन खिलाड़ियों को बताया तीसरे वनडे की हार का जिम्मेदार
Herald