स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम तीसरे और अंतिम टी20 मैच में रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार गई। इसी के साथ भारतीय टीम 3-0 से टी20 सीरीज हार गई। आपको बता दें, भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के कामयाब रही थी लेकिन उसके बाद तीन मैचों टी20 सीरीज में कोई कमाल नहीं कर पाई।
तीसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी। कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली लेकिन जीत नहीं दिला सकी। बता दें, मंधाना के आउट होने के बाद मिताली राज ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते गए।
आपको जानकारी में बता दें ,मेहमान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड टीम की तरफ से डेनली व्याट (24) और टैमी ब्युमोंट (26) ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। दोनों के अलावा एमी जोन्स ने 26, सोफिया डंक्ले ने नाबाद 14 और कप्तान हीथर नाइट ने 11 रन बनाए।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हार के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो
Ind vs Aus: हार के बाद भी कप्तान कोहली ने रच दिया इतिहास, इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
Herald