Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG Women 1st T20: इंग्लैंड ने भारत को 41 रनों से रौंदा, लगातार 5वां मैच हारी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला टीम के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया। पहला मैच भारत 41 रन से हार गया। वहीं भारतीय टीम लगातार अपना 5वां टी-20 मैच हारी है। आपको बता दें, भारत ने अंतिम बार टी-20 मैच पिछले साल 17 नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 रन से जीता था। उसके बाद से भारत ने अब तक पांच टी-20 मैच खेले और सभी में उसे हार मिली।

आपको बता दें, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 119 रन ही बना सकीं। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह चलते बने। भारतीय महिला टीम ने चार विकेट महज 41 रनों पर ही खो दिए थे। इन चार विकेटों में हर्लिन देयोल (8), स्मृति मंधाना (2), जेम्मिाह रोड्रिगेज (2) और मिताली राज (7) के विकेट शामिल थीं। इसके बाद टीम को उभरने का मौका भी नहीं मिला।

भारतीय महिला टीम की तरफ से शिखा पांडेय ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 23 रन बनाये। वहीं दीप्ति शर्मा ने 23 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए टैमी बेयूमोंट (62) और कप्तान हीथर नाइट (40) रन बनाये।

यह भी पढ़े:-

BCCI को इस वजह से लग सकती है 150 करोड़ की 'चपत', ICC ने दी चेतावनी

विश्वकप से पहले विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर दिया ये बयान

पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता सोने का तमगा, विंग कमांडर अभिनंदन को किया समर्पित



Herald