Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- हैदराबाद में महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जोधव की जोड़ी ने 10 साल पुराने सुरेश रैना और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद शनिवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरु हुई। इस वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया जहां भारतीय टीम ने बढ़िया शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी।

भारत के लिए छोटे स्कोर के बाद भी रही खराब शुरुआत

शनिवार को खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन फिंच का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया 236 रनों का स्कोर ही बना सका।

ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोकने के बाद भारतीय टीम की आसान जीत की उम्मीदें की जा रही थी लेकिन भारत को एक समय ऑस्ट्रेलिया की अच्छी गेंदबाजी ने 99 रनों पर 4 झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया।

केदार जाधव और महेन्द्र सिंह धोनी ने पांचवें विकेट के लिए जोड़े 141 रन

भारतीय टीम के 4 प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट 100 से पहले ही गिर गए लेकिन यहां से महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया।

केदार जाधव और महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अपने अनुभव का नजारा पेश करते हुए इसके बाद बिना किसी नुकसान के भारतीय टीम के लिए जीत के अक्षर लिखे। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 141 रन जोड़े।

जाधव-धोनी की जोड़ी ने 10 साल पुराने सचिन-रैना की जोड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड

धोनी और केदार की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी कर 10 साल पहले बनाए गए सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना की साझेदारी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

10 साल पहले यानि साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना ने 137 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए अब धोनी और जाधव की साझेदारी का रिकॉर्ड कायम हो गया है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- हैदराबाद में महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जोधव की जोड़ी ने 10 साल पुराने सुरेश रैना और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा appeared first on Sportzwiki.