भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल रांची में खेला जाएगा. दोनों टीम रांची पहुंच चुकी है. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है. अब तीसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में विजयी होना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में वापसी करना चाहेगा. पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले विराट कोहली से इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है.
ये मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर रांची में होने वाला है. पहले दो मैच में फ्लॉप रहे शिखर धवन और अम्बाती रायडू टीम के लिए समस्या बनते जा रहे हैं. तीसरे मैच में भारतीय टीम दो बदलाव कर सकती है. आइए आपको बताते हैं कैसी होगी तीसरे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम.
1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम का ये शानदार बल्लेबाज पिछले 4 मैच से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. भारत की विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज है. इस खिलाड़ी को मैच में मौका मिलेगा. और इस खिलाड़ी को अपने फॉर्म में वापसी करनी होगी.
2. के एल राहुल

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज को शिखर धवन की जगह मौका मिल सकता है. इस खिलाड़ी ने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी को खुद को साबित करने का मौका होगा.
3. विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने दूसरे मैच में शानदार शतक बनाया. वो उनके करियर का 40 वां शतक था. तीसरे मैच में भी इस खिलाड़ी से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी.
4. ऋषभ पंत

तीसरे मैच में इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है. उनको अंबाती रायडू की जगह टीम में चुना जा सकता है. रायडू के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है. पंत को अगर इस मैच में मौका मिलता है. तो उनको खुद को साबित करना होगा.
5. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम का ये महान खिलाड़ी अपने गृह नगर में खेलता हुआ दिखाई देगा. साल 2019 में शानदार फॉर्म में चलने वाले इस खिलाड़ी का पिछला मैच बेहतर नहीं हुआ था. वो 9 साल बाद गोल्डन डक आउट हुए थे. अपने घर में खेलते हुए ये खिलाड़ी बड़ी पारी खेलना चाहेगा.
6. केदार जाधव

भारतीय टीम का ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है. बैट हो या गेंद ये खिलाड़ी पिछले हर मैच में शानदार प्रदर्शन करता आ रहा है. अपने इस शानदार प्रदर्शन को वो इस मैच में भी बरकरार रखना चाहेंगे.
7. विजय शंकर

पिछले मैच के हीरो रहे इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय है. जिस तरह का प्रदर्शन ये खिलाड़ी कर रहा है. इस खिलाड़ी को जरूरत के अनुसार ऊपर या फिर एक फिनिशर किसी भी रूप में टीम के साथ जोड़ा जा सकता है.
8. रविन्द्र जडेजा

भारतीय टीम का ये शानदार ऑलराउंडर पिछले मैच में बैट, गेंद और फील्डिंग तीनो से शानदार प्रदर्शन कर चूका है. भारतीय टीम विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी को और मौके देना चाहेगी.
9. कुलदीप यादव

पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम की हर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने पिछले दोनों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.टीम की जरूरत के हिसाब से इस खिलाड़ी ने विकेट झटके हैं.
10. मोहम्मद शमी

भारतीय टीम का तेज आक्रमण इस समय दुनिया में मशहूर हो गया है. मोहम्मद शमी जिस तरह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वो लाजवाब है. कल के मैच में भी इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद है.
11. जसप्रीत बुमराह

बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होते आया है. पिछले दो मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतरीन था. अब देखना होगा इस मैच में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDIA vs AUSTRALIA: तीसरे वनडे के लिए 11 सदस्यीय भारतीय टीम, दिग्गज खिलाड़ी की टीम से छुट्टी तय! appeared first on Sportzwiki.