भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक रोचक जंग देखने को मिल सकती है क्योंकि इसी मैच में सीरीज का फैसला होना है।
दिल्ली में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने इस वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दोनों ही वनडे मैच जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय बुलंद हौंसलों के साथ तैयार है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली में खेले जाने वाले आखिरी मैच में किसी तरह से जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। ऐसे में कंगारू टीम इस एकादश के साथ आखिरी मैच में उतर सकती है मैदान में।
एरोन फिंच
कंगारू टीम के कप्तान एरोन फिंच इस सीरीज में एक पारी के अलावा पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। एरोन फिंच दिल्ली में होने वाले निर्णायक मुकाबले पर खास नजरें रहेंगी।

उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी रन मशीन साबित हुए हैं। उस्मान ख्वाजा लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं।

शॉन मार्श
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श का बल्ला इस वनडे सीरीज में अब तक तो अपना कमाल नहीं दिखा सका है। शॉन मार्श से आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम और फैंस को आस है।

ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के इस दौरे पर अब तक अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल अच्छी शुरुआत जरूर कर रहे हैं लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं।

पीटर हैंड्सकॉम्ब
ऑस्ट्रेलिया के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। मोहाली में अपने शानदार शतक के दम पर जीत दिलाने वाले हैंड्सकॉम्ब से उसी तरह की उम्मीद हैं।

एश्टन टर्नर
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज एश्टन टर्नर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एश्टन टर्नर ने मोहाली वनडे में तूफानी पारी खेलकर भारत के मुंह से जीत छिन ली। टर्नर पर हर किसी की नजरें रहेंगी।

एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने इस सीरीज में जितने भी मौके मिले हैं उसे भुनाया है। कैरी बड़ी पारी जरूर नहीं खेल सके लेकिन उपयोगी योगदान दिया है।

पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपनी गेंदबाजी से इस सीरीज में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पैट कमिंस से पांचवें वनडे में भी उम्मीदें हैं।

एडम जाम्पा
ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा का प्रदर्शन इस सीरीज में तारीफ के काबिल रहा है। एडम जाम्पा ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

जोल रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज जोल रिचर्डसन ने इस सीरीज में अब तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रिचर्डसन हालांकि दूसरे मैच में खास नहीं कर सके लेकिन उनके स्थान को कोई खतरा नहीं हैं।

जैसन बेहरनडॉर्फ
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडॉर्फ ने अपनी गेंदबाजी में एक पैनापन दिखाया है। बेहरनडॉर्फ वैसे विकेट तो हासिल नहीं कर सके हैं लेकिन इनमें काबिलियत की कोई कमी नहीं है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- भारत से वनडे सीरीज जीतने के लिए अपने सबसे बड़े मैच विनर को शामिल कर इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया appeared first on Sportzwiki.