Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- कप्तानी बचाने के लिए इस दिग्गज समेत इन 11 खिलाड़ियों के साथ रांची में उतर सकते हैं एरोन फिंच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। महेन्द्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा है और मेहमान ऑस्ट्रेलिया पर दबाव साफ देखा जा सकता है।

इन 11 खिलाड़ियों के साथ रांची के रण में उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया को पहले दोनों ही वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

इन दो हार के साथ कंगारू टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ी हुई हैं। लेकिन रांची में ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी तरह से जीत के साथ सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी जिसके लिए कंगारू टीम इन 11 खिलाड़ियों के साथ आ सकती है नजर….

एरोन फिंच (कप्तान)

मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच की फॉर्म उनके लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। एरोन फिंच टी20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज में भी अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

 

उस्मान ख्वाजा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अब तक दोनों ही वनडे मैचों में बढ़िया बल्लेबाजी की है। उस्मान ख्वाजा से एक बार फिर से उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद हैं।

 

मर्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मर्कस स्टोइनिस ने नागपुर वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार के बीच बढ़िया प्रदर्शन किया था। स्टोइनिस ने अपनी बल्लेबाजी से जीत दिलाने की कोशिश की थी।

 

शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक शॉन मार्श को पहला वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन इन्हें नागपुर में खेलने का मौका मिला। हालांकि बड़ी पारी तो नहीं खेल सके लेकिन शुरुआत अच्छी की थी।

 

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक वैसे तो इस दौरे पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है लेकिन नागपुर वनडे मैच में मैक्सवेल को संघर्ष करते देखा था। मैक्सवेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

 

पीटर हैंड्सकॉम्ब

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने नागपुर में खेले गए पिछले वनडे मैच में बढ़िया बल्लेबाजी की थी। हैंड्सकॉम्ब ने जीत दिलाने की कोशिश तो की लेकिन इसे पूरा नहीं कर सके।

 

एलेक्स कैरी

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। एलेक्स कैरी से ऑस्ट्रेलिया के फैंस और टीम अच्छी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

नाथन कुल्टर नाइल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने अपनी गेंदबाजी से अच्छा प्रभाव छोड़ा है। नाथन कुल्टर नाइल ने पिछले मैच में गेंदबाजी की लाइन से भटके थे लेकिन उनसे उम्मीद हैं कि वो जल्द ही अपनी लय हासिल कर लें।

 

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी कहे जा सकते हैं। पैट कमिंस लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को पूरा समर्थन कर रहे हैं।

 

एडम जाम्पा

ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा बहुत जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। एडम जाम्पा ने अपने प्रदर्शन से टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के दोनों ही मैचों में अच्छा काम किया है।

 

नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन को पहले वनडे मैच में मौका नहीं मिला था लेकिन पिछले मैच में लियोन को मौका मिलते ही उन्होंने किफायती गेंदबाजी की थी।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- कप्तानी बचाने के लिए इस दिग्गज समेत इन 11 खिलाड़ियों के साथ रांची में उतर सकते हैं एरोन फिंच appeared first on Sportzwiki.