Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- ये 2 भारतीय कर रहे हैं भारत को हराने में ऑस्ट्रेलिया की मदद, वनडे सीरीज में एक और जुड़ा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। भारत दौरे पर कंगारू टीम जब होती है तो वो किसी ना किसी तरह से यहां की स्थितियों से निपटने के लिए भारतीयों को अपने सपोर्टिंग स्टाफ के साथ जोड़ती रहती है। कुछ उसी तरह से उन्होंने इस बार प्रदीप साहु को स्पिन गेंदबाजी से निपटने के लिए जोड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लिया एक और भारतीय का साथ

ऑस्ट्रेलिया के साथ इससे पहले श्रीधर श्रीराम भी पिछले दौरो पर रह चुके हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की मदद की थी। इस बार मुंबई के स्पिन गेंदबाज प्रदीप साहु को अपने साथ रखा है।

भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजी का सामना करना उपमहाद्वीप की बाहर की टीमों के लिए आसान नहीं रहता है इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के घरेलू स्पिन गेंदबाजों की सहायता लेती रहती है।

हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज गिरिश डोंगरे को लिया अपने साथ

इसी कड़ी में अब एक और नाम सामने आया है। हैदराबाद के घरेलू स्पिन गेंदबाज गिरिश डोंगरे का नाम अब सामने आया है जो ऑस्ट्रेलिया की टीम की मदद कर रहे हैं।

गिरिश डोंगरे की कई ऑस्ट्रेलियाई तारीफ कर चुके हैं और वो गिरिश डोंगरे की मदद से खुश हैं। गिरिश डोंगरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मैनेजर गेविन डोवी ने अपनी बात रखी।

गिरिश डोंगरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मैनेजर ने कही ये बातें

गेविन डोवी ने गिरिश डोंगरे को लेकर कहा कि “हमारे पास गिरिश के लिए सबसे ज्यादा सम्मान, प्यार और तारीफ है। ये मजबूत लग रहा है लेकिन मैं बहुत ईमानदारी से कहता हूं कि उनका अनुभव, कौशल, चरित्र, काम नैतिकता और भारत में क्रिकेट के माध्यम से रिश्तें ऐसी चीजें हैं जिनकी हम काफी सराहना करते हैं और अविश्वसवनीय रूप से लाभ उठाते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ जुड़ने को लेकर गिरिश डोंगरे ने स्पोर्ट्स स्टार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि “हमारे संबंध पिछले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उन सामान्य संबंधों के कारण बहुत आगे तक फैले हुए हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- ये 2 भारतीय कर रहे हैं भारत को हराने में ऑस्ट्रेलिया की मदद, वनडे सीरीज में एक और जुड़ा appeared first on Sportzwiki.