भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने अपने विजय क्रम को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक अंदाज में 8 रनों से हरा दिया।
नागपुर में रोमांचक मुकाबलें में भारत की 8 रन से जीत
नागपुर में मंगलवार को एक रोचक मुकाबला देखने को मिला जहां ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के आगे वो लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके।

इस तरह से विराट कोहली एंड कंपनी ने इस रोमांचक मुकाबलें को अपने नाम करने के साथ ही 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की शानदार बढ़त बना ली है और सीरीज जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
विजय शंकर ने नागपुर वनडे में किया शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन
नागपुर वनडे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक जड़ा तो वहीं गेंदबाजों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन यहां सबसे ज्यादा सुर्खिया युवा ऑलराउंडर विजय शंकर ले गए।

हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर ने पहले तो बल्लेबाजी में तेज तर्रार 46 रनों की पारी खेली जिसके बाद अंतिम ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 11 रन हासिल करने से रोका।
भज्जी ने माना विजय शंकर की विश्व कप टिकट कन्फर्म
विजय शंकर के इस शानदार हरफनमौला प्रदर्शन ने भारतीय टीम के लिए विश्व कप की कशमकश को बढ़ा दिया है। जिसमें अब विजय शंकर ने भी विश्व कप स्क्वॉड के लिए अपना दावा ठोका है।
Vijay Shankar ki ticket for World Cup is confirmed @vijayshankar260
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 5, 2019
विजय शंकर के इस प्रदर्शन के बाद भारत के दिग्गज गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने भी अपनी तरफ से विजय शंकर को विश्व कप का टिकट दे दिया है। भज्जी ने ट्वीट कर लिखा कि “विश्व कप के लिए विजय शंकर की टिकट हुई कन्फर्म।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- हरभजन सिंह ने कहा विश्वकप 2019 के लिए पक्की हुई विजय शंकर की जगह appeared first on Sportzwiki.