भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस भारत दौरे पर दोनों ही टीमों के बीच बड़ा रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है जिसमें टी20 सीरीज भारत ने जीती थी तो पहला वनडे भारत ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है।
एडम जाम्पा विराट कोहली को बना रहे हैं अपना शिकार
दोनों ही टीमों के बीच नागपुर में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है लेकिन इस दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

वैसे विराट कोहली का विकेट लेने हर गेंदबाज का सपना होता है, तो वहीं इस दौरे पर अब तक खेले गए तीन मैचों में दो बार एडम जाम्पा ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है।
जाम्पा ने एस श्रीराम को दिया कोहली को आउट करने का श्रेय
एडम जाम्पा ने पहले तो विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मैच में कोहली को 24 रन के स्कोर पर चलता किया तो इसके बाद हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में 44 के स्कोर पर आउट किया।

इस तरह से अब तक विराट कोहली और एडम जाम्पा के बीच 13 बार सभी फॉर्मेट की पारी में आमना-सामना हो चुका है जिसमें जाम्पा ने कोहली को वनडे और टी20 दोनों में ही 2-2 बार अपना शिकार बनाया है।
श्रीराम ने मुझे यहां के ज्ञान से करारा अवगत
विराट कोहली को आउट करने का श्रेय एडम जाम्पा ने एक भारतीय यानि उनके स्पिन गेंदबाजी सलाहकार रहे एस श्रीराम को दिया है। एजम जाम्पा ने इस बात को लेकर कहा कि
“श्री(श्रीराम) को यहां का अच्छा अनुभव और ज्ञान है।ऑस्ट्रेलिया में मैं कुछ ज्यादा टॉप स्पिनरों और गलत बल्लेबाजों को गेंदबाजी करा रहा था जबकि यहां मैं शायद थोड़ा सा आगे स्पिन करा रहा हूं।”

जाम्पा ने अपनी गेंदबाजी को लेकर आगे कहा कि
“थोड़ा सा लेग स्पिन के साथ स्लाइडर्स की तरह मैं नेट में जो पा रहा हूं वहीं काम इधर कर रहा हूं। और मुझे कोहली के रूप में पहले मैच में विकेट मिला जो सीधा खेलना चाह रह थे।।”
विराट कोहली को लेकर जाम्पा का कहना है कि
“वो(विराट कोहली) एक ऐसे इंसान हैं जिसकी हम टीम मीटिंग्स में काफी देर तक बात करते हैं। ये आत्मविश्वास के लिए अच्छा है कि एक खिलाड़ी को आउट करना रोमांचक है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- 3 मैचों में 2 बार विराट कोहली को आउट कर चुके एडम जम्पा ने इस भारतीय को दिया इसका श्रेय appeared first on Sportzwiki.