भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच शनिवार को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया था. अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 5 मार्च को विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. पहले वनडे की जीत के बावजूद कप्तान विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में तीन खिलाड़ियों को बाहर रख सकते हैं. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों अपने उन तीन खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे.
शिखर धवन

शिखर धवन का फॉर्म काफी ख़राब चल रहा है. वह पिछली 15 वनडे पारियों में मात्र दो ही अर्धशतक लगा पाये है. वह पहले वनडे में शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए थे.
शिखर धवन के इस खराब फॉर्म को देखते हुए कप्तान विराट कोहली उन्हें दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं और उनकी जगह केएल राहुल को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं. राहुल ने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी किया था.
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू पहले वनडे में मात्र 13 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे. वह इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे थे. वहां भी उनका फॉर्म ख़राब था. अम्बाती रायडू के पहले वनडे में फ्लॉप होने के बाद कप्तान विराट कोहली उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ऋषभ पंत पर काफी भरोसा भी करते है, इसलिए विश्व कप से पहले टीम मैनेजमेंट उन्हें जरुर अजमाना चाहेगी.
विजय शंकर

पहले वनडे मैच में विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे. विजय शंकर अपने 3 ओवर में ही 22 रन खर्च कर बैठे थे.
विजय शंकर के इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकती हैं और उनकी जगह तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकती है.
सिद्धार्थ कौल को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने शुरूआती दो वनडे मैच के लिए चुना है, इसलिए उनके पास विश्व कप से पहले खुद को साबित करने का अंतिम मौका होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDIA vs AUSTRALIA: पहले वनडे में शानदार जीत के बाद दूसरे वनडे से इन 3 खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.