Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDIA vs AUSTRALIA: तीसरे वनडे से ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, राहुल, पंत और भुवनेश्वर को मिलेगा मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच 8 मार्च शुक्रवार को खेला जायेगा. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल , ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों उन तीन खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिनकी जगह राहुल, पंत और भुवनेश्वर को टीम में शामिल किया जा सकता है.

शिखर धवन-केएल राहुल 

शिखर धवन का फॉर्म बहुत ही खराब है. वह पिछली 16 वनडे पारियों से मात्र 2 अर्धशतक टीम के लिए लगा पाये है.  पिछली 15 वनडे पारियों में शिखर धवन ने 26.85 की औसत से 376 रन ही बनाये हैं.

शिखर धवन की इस खराब फॉर्म के बाद केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल का फॉर्म भी शानदार है. उन्होंने टी-20 सीरीज में 50 व 47 रन की दो शानदार पारियां खेली थी.

अम्बाती रायडू-ऋषभ पंत 

अम्बाती रायडू पिछले दो वनडे मैचों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. वह पहले वनडे मैच में 13 रन बना पाए थे. वहीं दूसरे वनडे मैच में 18 रन ही बना पाए थे.

अम्बाती रायडू की इस खराब फॉर्म के बाद उन्हें दूसरे वनडे से बाहर किया जा सकता है. वहीं सीरीज के इस तीसरे वनडे में युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है.

ऋषभ पंत को बैक-अप विकेटकीपर के रूप में विश्व कप के लिए देखा जा रहा है, इसलिए उन्हें रायडू की जगह जरुर एक मौका दिया जा सकता है.

मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार 

मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की अंतिम तीन वनडे मैचों के लिए वापसी हो गई है. वहीं सिद्धार्थ कौल को टीम से बाहर कर दिया गया है. भुवनेश्वर कुमार टीम के अहम गेंदबाज है, इसलिए रांची वनडे में मोहम्मद शमी की जगह भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. भुवनेश्वर कुमार पिछले कई सालों से भारतीय टीम के लिए नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDIA vs AUSTRALIA: तीसरे वनडे से ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, राहुल, पंत और भुवनेश्वर को मिलेगा मौका appeared first on Sportzwiki.