Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- टॉस रिपोर्ट: भारत ने टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला, दिग्गज समेत ये 4 खिलाड़ी हुए बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच रविवार को मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादें से उतरेगी। जहां भारतीय टीम इसी मैच के साथ सीरीज को कब्जाने उतेरगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बराबरी करना चाहेगी।

मोहाली में चौथा वनडे मुकाबला आज

भारतीय टीम ने इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की थी और ऑस्ट्रेलिया को पहले दो वनडे मुकाबलों में मात देकर सीरीज जीतने की तरफ कदम बढ़ा दिए।

लेकिन सीरीज के रांची में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए 32 रनों से हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है ऐसे में इस मैच में रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है।

भारत ने जीता टॉस, पहले किया बल्लेबाजी का फैसला

मोहाली के आई एस बिन्द्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस अपने पाले में गिरने के साथ ही  इस बार चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में जहां भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी को आराम देकर ऋषभ पंत को मौका दिया है तो साथ ही तीन और बदलाव किए हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने

पिच का कुछ ऐसा रहेगा मिजाज, देखिए किस टीम को होगा फायदा

चंडिगढ़ के मोहाली में खेले जाने वाले इस मैच के पिच की बात करें तो यहां भी रनों से भरपूर पिच देखने को मिलेगी। मोहाली की पिच अक्सर ही रनों से भरपूर होती है लेकिन इस पिच पर आज के मैच में सबसे बड़ा रोल ओस का रहेगा।

मोहाली में शाम के समय लाइट्स के नीचे ओस देखने को मिलेगी। पिच में दूसरी तरफ तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाजों को भरपूर फायदा मिलेगा। क्योंकि पिच पर कुछ टर्न मौजूद है। लेकिन पिच को देखकर तो 300 प्लस का स्कोर नजर आ रहा है।

इन प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत- विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), केएल राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया-  Aaron Finch(c), Usman Khawaja, Shaun Marsh, Peter Handscomb, Glenn Maxwell, Ashton Turner, Alex Carey(w), Jhye Richardson, Pat Cummins, Jason Behrendorff, Adam Zampa

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- टॉस रिपोर्ट: भारत ने टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला, दिग्गज समेत ये 4 खिलाड़ी हुए बाहर appeared first on Sportzwiki.