Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia: कल जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी 20 सीरीज के अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। साथ ही अब इसके दोनों देश के बीच कल राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। आपको बता दे कि दोनों देशों के बीच खेली गई टी 20 सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से मात दी है। साथ ही अब भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के साथ हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेंगे।

साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। अगर धोनी पहले मैच में नही खेलते है तो उनकी जगह रिषभ पंत को शामिल किया जा सकता है।भारतीय टीम प्रबंधन अपने अन्य बल्लेबाजी विकल्प परखने के लिए टीम में केएल राहुल और अंबाती रायडु को भी अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है। विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अतिंम सीरीज है इसके बाद भारतीय टीम विश्वकप खेलेगा। साथ ही चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के पास विश्वकप कप की तैयारियों को परखने और खिलाड़ियों को परखने का आखिरी मौका है।

भारतीय टीम :

विराट कोहली( कप्तान), रोहित शर्मा( उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडु, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी( विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, रिषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया टीम :

एरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एलेक्स कारे, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जांपा और एंड्रयू टाई।

ये भी देखें

INDvAUS: वनडे सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, अभ्यास सत्र में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज हारने के बाद वीरेंद्र सहवाग का नया वीडियो हो रहा है वायरल, देखें

इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड



Herald