भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन जीत हासिल की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक समय भारतीय टीम पर छोटे लक्ष्य के बाद भी दबाव बना दिया था, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से टीम के लिए खेवनहार साबित हुए।
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में दिलायी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए थे। ये स्कोर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए कुछ भी मुश्किल नहीं था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 4 विकेट 99 रन पर ही झटक लिए।
भारतीय टीम पर दबाव साफ दिख रहा था लेकिन यहां से महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने अनुभव को झोंकते हुए केदार जाधव के साथ मिलकर शानदार जीत दिलायी। धोनी ने 59 और केदार ने 81 रनों की पारी खेली।
एमएस धोनी ने इस पारी के साथ ही इस मैच में एक साथ 4 रिकॉर्ड अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथा पचासा
इसी साल की शुरुआत में महेन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में पचासे ही हैट्रिक अपने नाम की थी। उस सीरीज के बाद धोनी ने हैदराबाद में एक बार फिर से पचासा जड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 अर्धशतक अपने नाम किया।

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 51 वनडे मैच खेले हैं जिसमें वो 1500 से ज्यादा रन के साथ ही 2 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। धोनी साथ ही विकेट के पीछे 40 शिकार भी कर चुके हैं।
भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा और धोनी के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 215वां छक्का लगाकर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

लेकिन यहां महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाकर अपने छक्कों की संख्या को 216 करते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अर्धशतक के साथ ही सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी
महेन्द्र सिंह धोनी के नाम भले ही शतक इतने ज्यादा ना हो लेकिन वो फिफ्टी लगाने में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी की हैदराबाद में ये 71वीं फिफ्टी थी। इसके साथ ही वो सर्वाधिक पचासे लगाने के मामले में सौरव गांगुली के बराबर आ गए हैं।

अब भारत के लिए वनडे में धोनी से ज्यादा अर्धशतक सचिन तेंदुलकर 96 और राहुल द्रविड़ के नाम 82 है। तो वहीं धोनी के पीछे अजहरूद्दीन 58, युवराज सिंह 52 और विराट 49 हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी के नाबाद रहने पर 98 प्रतिशतक जीत
भारतीय टीम को इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ने शानदार जीत दिलायी। भारत के लिए अब तक धोनी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 बार नाबाद पारी खेली है। इस दौरान 47 मैच ऐसे रहे हैं जब भारतीय टीम तो जीत मिली है। यानि धोनी के नाबाद रहने पर भारत ने 98 प्रतिशत मैच जीते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- हैदराबाद की एक पारी से महेन्द्र सिंह धोनी ने एक-दो नहीं बल्कि बनाए ये चार बड़े रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.