Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- मोहाली वनडे मैच में हार के बाद डीआरएस पर भड़के कप्तान विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज अब रोचक मोड़ पर पहुंच गई है। रविवार को इस वनडे सीरीज का चौथा वनडे मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में रोमांच पैदा कर दिया है।

मोहाली वनडे को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-2 की बराबरी पर

मोहाली के आईएस बिन्द्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस बड़े स्कोर का पीछा बड़े ही शानदार अंदाज में किया और पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, युवा बल्लेबाज एश्टन टर्नर की बेहतरीन पारियों की बदौलत 13 गेंद रहते जीत हासिल कर ली। और सीरीज में 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई।

विराट कोहली हुए डीआरएस को लेकर खफा

मोहाली वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली डीआरएस के कुछ फैसलों को लेकर काफी गुस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डीआरएस भारतीय टीम के फेवर में नहीं गए।

ऐसे में विराट कोहली ने इस प्रणाली को लेकर सवाल किए हैं और इसको लेकर काफी भड़के से दिखे। मैच के बाद कोहली ने दो टूक डीआरएस को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

डीआरएस में है निरंतरता की कमी

मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेजेंटेशन में ही डीआरएस को लेकर कहा कि इसमें निरंतरता की कमी है।

Ready to bat at number-4: Kohli

कोहली ने कहा कि

डीआरएस पर फैसला हैरानी भरा था, इसमें जरा सी भी निरंतरता नहीं है। ये अब हर मैच में चर्चा का विषय बन गया है। ये परेशानी भरा सबब बन सकता है, हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमने इस ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ दो हैरानी भरे मैच खेले हैं, इससे निश्चित रूप से दुख होगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- मोहाली वनडे मैच में हार के बाद डीआरएस पर भड़के कप्तान विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.