भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में भारत को करारी हार मिली है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज में 3-2 से हार गई. वो भी अपने सरजमीं पर. ऑस्ट्रेलिया टीम पहले दो मैच हारने के बावजूद सीरीज में शानदार वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपने हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया.
संजय मांजरेकर ने भारत के हार के बाद ट्वीट किया,
Whoever gets picked in the end, India’s middle order will be its Achilles heel in the WC 2019.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 13, 2019
आज पंत और शंकर के साथ वास्तव में निराशाजनक प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमता दिखाने का इससे अच्छा मौका क्या हो सकता है. शंकर के पास बड़े शॉट्स हो सकते हैं लेकिन वह पंत नहीं हैं, उन्हें जीत के लिए पहले सोचना चाहिए था. वो मैदान के बाहर गेंद ना पहुंचकर भी स्ट्राइक रेट को अधिक से अधिक बढ़ा सकते थे. उन्हें अपने कप्तान से सीखना चाहीए था.
भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने मध्यक्रम पर भी सवाल उठाए
Delighted for Australia! Exceptional series win! Their country must be so proud, this is what they wanted, a winning team that’s also a very likeable team.#cricketaustralia
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 13, 2019
इसके बाद भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने मध्यक्रम पर भी सवाल उठाए. आखिरी मैच से पहले मांजरेकर ने विजयशंकर की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने उनको नंबर चार पर खिलाने कि भी वकालत की थी. भारतीय टीम के खिलाड़ी अब विश्व कप से पहले कोई भी सीरीज नहीं खेलने वाले, अब टीम के खिलाड़ी आईपीएल में दिखेंगे. उसके बाद ये खिलाड़ी सीधा विश्व कप का हिस्सा होंगे.
आईपीएल में नजर आएंगे अब भारतीय खिलाड़ी

विजय शंकर में स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ छक्के लगाने की जो क्षमता है, उस लिहाज से वह नंबर चार की पोजिशन के लिए सबसे बेहतर हैं.
उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर ही खिलाना चाहिए. टीम के लिए बतौर गेंदबाज वह सिर्फ तीन ओवर भी फेंकते हैं, तो यह टीम के लिए बोनस होगा न कि 6-7 या 10 ओवर का कोटा पूरा करने वाला.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INDIA vs AUSTRALIA: संजय मांजरेकर ने इन दो खिलाड़ियों को माना भारत के हार का असली जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.