Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग को किया पीछे तो ये जोड़ी है उनसे आगे

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की। मोहाली के आईएस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे वनडे मुकाबलें में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी फॉर्म में भी वापसी की।

शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने किया कमाल

रविवार को इस वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी पर काफी दबाव था।

लेकिन इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और दोनों ने ही मिलकर पहले विकेट के लिए 193 रनों की बड़ी साझेदारी की।

धवन-रोहित की जोड़ी ने सहवाग-सचिन को छोड़ा पीछे

इस बेहतरीन साझेदारी के साथ ही भारतीय टीम की सलामी जोड़ी एक बार फिर से लय में आ गई है लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने एक बहुत ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है और भारत की दिग्गज सलामी जोड़ी रही सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

शिखर धवन और रोहित शर्मा ने इस शानदार साझेदारी के साथ ही अब तक आपस में भारत के लिए 102 पारियों में 45.25 की शानदार औसत के साथ 4571 रन जोड़ चुके हैं।

उन्होंने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग की जोड़ी के 114 पारियों में 39.16 की औसत से बनाए गए 4387 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया।

भारत के लिए सचिन-गांगुली की जोड़ी रही है सबसे सफल

इसके साथ ही रोहित-शिखर की जोड़ी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा साझेदारी के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। हालांकि इस जोड़ी को भारत की सबसे सफल जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ना मुश्किल रहेगा।

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा 176 पारियों में 8227 रन जोड़े हैं। उन्होंने इस दौरान 26 शतकीय और 29 अर्धशतकीय साझेदारी की है। इनको पीछे करने के लिए धवन-रोहित को लंबा सफर तय करना होगा।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग को किया पीछे तो ये जोड़ी है उनसे आगे appeared first on Sportzwiki.