Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India VS Australia- रांची पहुंचते ही दिखा धोनी का गाड़ी प्रेम, ऋषभ पंत और केदार जाधव के लिए बने ड्राईवर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के गृह नगर में खेले जाने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम बुलंद हौंसलों के साथ पहुंच चुकी है।

भारतीय टीम तीसरे वनडे मैच के लिए पहुंची रांची

नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 8 रनों की रोमांचक जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम बुधवार को रांची पहुंची।

महेन्द्र सिंह धोनी के गृह नगर रांची में होने वाल सीरीज के तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम जैसे ही वहां पहुंची रांची के निवासी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब नजर आए।

ऋषभ पंत और केदार जाधव पहुंचे धोनी के घर, फैंस की भीड़ जुटी

रांची के जेसीसी स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए जैसे ही भारतीय टीम के खिलाड़ी रांची पहुंचे तो रांची वासी वहां कतारबंद खड़े नजर आए। और वो अपने नायकों को देखने के लिए बेताब दिखे।

इसी दौरान भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत और केदार जाधव महेन्द्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। महेन्द्र सिंह धोनी के घर से जब वापस ये दोनों ही खिलाड़ी निकले तो वहां फैंस की भीड़ देखते ही बनती थी। केदार और पंत धोनी के साथ ही उनकी हमर गाड़ी से रवाना हुए और फैंस उन्हें घिरते नजर आए ।

भारतीय टीम पहले दोनों ही वनडे जीतकर सीरीज में है 2-0 से आगे

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज को 0-2 से गंवाने के बाद शानदार वापसी की और पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दोनों ही मैचों में बेहतरीन जीत हासिल की।

भारत ने जहां हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल करने में सफलता हासिल की तो वहीं नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में भी भारतीय टीम ने अपना वियज क्रम बरकरार रखा और 8 रन से जीत दर्ज की।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India VS Australia- रांची पहुंचते ही दिखा धोनी का गाड़ी प्रेम, ऋषभ पंत और केदार जाधव के लिए बने ड्राईवर appeared first on Sportzwiki.