स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। अब इस पांच वनडे मैचों की सीरीज का फाइनल मैच 13 मार्च (बुधवार) यानि कल दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे कि दोनों टीमों के लिए इस सीरीज का अतिंम मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो भी इस मैच में जीत दर्ज करेगा वहीं सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगा। साथ ही भारतीय टीम का ये विश्व कप से पहले अंतिम मैच है इसके बाद भारतीय टीम सीधा विश्व कप में ही खेलेगा।
साथ ही इस मैच में भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत पहली बार अपने घरेलू मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। साथ ही सभी की निगाह उन पर रहेगी साथ ही विश्व कप से पहले वह अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाने का अच्छा अवसर है। साथ ही इस मैच में ऋषभ पंत अपने क्रिकेटर के रूप में यादगार बनाकर पिछले मैच में विकेटकीपर के तौर पर की गई गलतियों को सुधारना चाहेगा। साथ ही पिछले मैच में उनके द्वारा विकेटकीपिंग में की कुछ गलतियों को सुधारने का अच्छा अवसर है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडु, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत।
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंडसकांब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एशटन टर्नर, जॉय रिचर्डसन, एडम जंपा, एंड्रयू टाय, पैट कमिन्स, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स कैरी, नाथन लियोन, जैसन बेहरेनडोर्फ।
ये भी देखे
NZv BAN: वेगनर के आगे पस्त हुए बांग्लादेश बल्लेबाज, पारी और 12 रन से जीता न्यूजीलैंड
आज ही के दिन शराब के नशे में इस खिलाड़ी ने खेली थी 175 रनों की तूफानी पारी
India vs Australia: दिल्ली का ये मैदान भारत को दिला सकता है फाइनल में जीत, देखें पिछले रिकॉर्ड
Herald