भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला जाएगा। दूसरे वनडे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने को बेताब हैं और वो दोनों ही इसी इरादें के साथ मैदान में उतरेंगी।
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज नागपुर में
भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में इस पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जोगदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 विकेट से हराया।

इस शानदार जीत के बाद जहां भारतीय टीम की नजरें सीरीज में मजबूत बढ़त पर रहेंगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करते हुए जीत के साथ सीरीज को बराबर करना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस जीतने के बाद एरोन फिंच स्कोर का पीछा करने चाहते हैं। पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता था लेकिन वो बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके थे। इस मैच में वो स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल करना चाहते हैं।
ऐसा रहेगा नागपुर की पिच का मिजाज
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के साथ ही स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है। हैदराबाद में जहां एक लॉ स्कोरिंग टोटल देखा गया था लेकिन यहां की पिच रनों से भरपूर रहने की संभावना है।

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में इस फ्लेट विकेट पर हैदराबाद की तरह तेज गेंदबाजों को मदद के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। हां इतना जरूर है कि स्लोवर यानि स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजों के सामने कुछ परेशानी जरूर पैदा कर सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 268 रन है तो दूसरी पारी का औसत स्कोर 239 रन हैं ।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
Teams:
भारत- विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), अंबाती रायडू, केदार जाधव, विजय शंकर, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.
ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच(कप्तान), मर्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन लियोन
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- टॉस रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में दिग्गज की वापसी appeared first on Sportzwiki.