Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- दूसरे वनडे से पहले आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के चयन पर उठाएं तीन सवाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में भारत ने 6 विकेट की जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त को बनाया और सीरीज में जीत की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया।

आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के सेलेक्शन पर किए सवाल

वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में भारतीय टीम जोरदार लय में चल रही है और वो विजय रथ पर सरपट दौड़ रही है लेकिन इसके बाद भी पहले वनडे मैच में सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल किए हैं।

मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैदराबाद वनडे मैच को लेकर भारतीय टीम के सेलेक्शन पर तीन सवाल दागे हैं। आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम में तीन खिलाड़ियों के सेलेक्शन को लेकर अपनी बात रखी है।

क्रिकेट विश्लेशक के तौर पर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम में केएल राहुल, सिद्धार्थ कौल और ऋषभ पंत के चयन ना होने को लेकर अपने सवाल किए हैं।

केएल राहुल 

आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल को लेकर कहा कि केएल राहुल के पास फॉर्म है। आपने उन्हें मौका वो मौका दिया और उन्होंने रन बनाए। लेकिन क्या उनका टी20 का प्रदर्शन उनके विश्व कप के मौके को तय करने में मदद करेगा? ये गलत होगा क्योंकि कोहली ने कहा था कि आईपीएल प्रदर्शन विश्व कप चयन का फैसला नहीं करेगा।”

सिद्धार्थ कौल

आकाश चोपड़ा ने आगे सिद्धार्थ कौल को लेकर कहा कि “सिद्धार्थ कौल, उनका ये आखिरी मैच है। अगर वो इस मैच में नहीं खेलते हैं, तो वो पिछले तीन मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। भुवी आएंगे और वो ही खेलेंगे। इसलिए अगर हम कौल के रूप में सोच रहे हैं। एक विश्व कप संभावित के तौर पर हम उन्हें मौका कहां दे रहे हैं। उन्होंने सिर्फ एक टी20 खेला था। क्या इससे उनका विश्व कप भाग्य तय होगा? “

ऋषभ पंत

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि “क्या ऋषभ पंत चीजों की योजना का हिस्सा हैं? अगर वो हिस्सा हैं तो उन्हें बल्लेबाजी करने और रन बनाने का मौका कब मिलेगा? क्योंकि उन्होंने बहुत रन नहीं बनाए हैं। वो मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं दे रहे हैं। अगर वो इस बार नहीं खेलते हैं तो क्या वो आपको उस विश्वास को देंगे जो आप उसे विश्व कप के लिए ले जा सकते हैं?”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- दूसरे वनडे से पहले आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के चयन पर उठाएं तीन सवाल appeared first on Sportzwiki.