भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच इन दिनों चरम पर है जिसका पहला मैच हैदराबाद में खेलने के बाद अब दोनों ही टीमें दूसरे वनडे मुकाबले के लिए नागपुर पहुंच चुकी हैं। इस वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में मंगलवार को खेला जाएगा।
नागपुर पहुंचने के बाद भारतीय टीम ने शुरू किया प्रैक्टिस सेशन
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए रविवार को भारतीय टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर पहुंची।

इसके बाद रविवार को दोनों ही टीमों ने आराम फरमाने के बाद सोमवार को दूसरे वनडे मैच के लिए प्रैक्टिस सेशन शुरु कर दिया जिसमें भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है।
भारतीय टीम ने वीसीए में बहाया जमकर पसीना
भारतीय टीम ने हैदराबाद में 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है। इसके बाद भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोई मौका नहीं देना चाहती है।

इसी कारण से उन्होंने नागपुर वनडे मैच में भी जीत के इरादें से उतरने से पहले मैदान में सोमवार को जोरदार पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूद थे। जिसमें महेन्द्र सिंह धोनी, कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी मैदान में पसीना बहा रहे थे।
बीसीसीआई ने ट्वीट कर दिखाया भारतीय टीम के नेट सेशन को
नागपुर के वीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम के इस मेहनत को बीसीसीआई ने अपने एक ट्वीट से जारी किया। जिसमें बीसीसीआई ने भारतीय टीम की मैदान में मेहनत को दिखाया है।
What gearing up for the 2nd ODI against Australia looks like
#INDvAUS pic.twitter.com/tVOe1g1mLp
— BCCI (@BCCI) March 4, 2019
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की फोटो को कोलाज बनाकर दिखाया है और साथ ही इस ट्वीट में लिखा कि ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम क्या कमर कस रही है।’
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- नागपुर वनडे से पहले नेट पर दिखा धोनी का आक्रामक अंदाज, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें appeared first on Sportzwiki.

