Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDIA vs AUSTRALIA: चहल टीवी पर विराट कोहली और विजय शंकर ने बताया धोनी का मास्टर प्लान जिससे मिली जीत

भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 रन से हरा दिया था. भारतीय टीम की हर जीत के बाद अब चहल टीवी का भी प्रसारण होता है. जिसमे युजवेंद्र चहल जीत के हीरो रहे खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हैं. इसी बीच युजवेंद्र चहल ने भारत की जीत के बाद विजय शंकर और विराट कोहली का इंटरव्यू लिया है.

चहल : अपनी पारी व पिच के बारे में थोड़ा हमें बताये?

विराट : आज गर्मी थी, विकेट भी काफी सुखा था और धीरे-धीरे स्लो होता जा रहा था, इसलिए इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. 25 ओवर के बाद विकेट और ज्यादा स्लो हो गया था, इसलिए जरुरी था, कि मैं एक लम्बी पारी अपनी टीम के लिए खेल सकू.

मैं सोच रहा था, कि अगर हम 250 तक पहुँच जाये, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए यह चुनौतीपूर्ण स्कोर होगा. विजय और मेरी साझेदारी काफी अहम रही, विजय ने बहुत ही अच्छी पारी खेली उसने फ्लो के साथ खेला. उन्होंने मेरे भी काम आसान किया. जब मैं और विजय खेल रहे थे, तब हम सोच रहे थे, कि हम 275 रन के स्कोर तक पहुंच सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से शंकर आउट हो गया और हमें अपने स्कोर के बारे में दोबारा सोचना पड़ा.

मेरे लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि लगभग 100 ओवर मैंने मैदान पर बिताये. हालाँकि, अब टीम जीत चुकी है, इसलिए बहुत खुश हूँ.

विजय को मैं स्पेशल बधाई दूंगा, क्योंकि आज उसने जिस तरह की बल्लेबाजी की है और जिस तरह का अंतिम ओवर किया है. उसके लिए आपकों मानसिक रूप से बहुत मजबूत होना पड़ता हैं.

चहल  : अंतिम ओवर में ज्यादा प्रेशर था, या यहां हिन्दी बोलने का ज्यादा प्रेशर हैं?

शंकर : यहां हिन्दी बोलने का ज्यादा प्रेशर हैं. (तीनों हँसतें हुए)

चहल : अपने अंतिम ओवर के बारे में हमें बताये?

शंकर : मैं अंतिम ओवर के लिए तैयार था. मुझे पता था, कि मुझे अंतिम ओवर करना पड़ सकता है, इसलिए मैं मानिसक रूप से इसके लिए मजबूत था. मैंने गेंद को स्टंप टू स्टंप रखने का फैसला किया और मुझे खुश है, इसमें मुझे कामयाबी भी मिली.

चहल : आज आप दूसरी बार 40 के आंकड़े के आसपास आउट हुए हैं. इस बारे में क्या कहना चाहेंगे. 

शंकर : हां, मैं आज दूसरी बार 50 के आसपास आकर रन आउट हो गया, लेकिन कोई बात नहीं, मैं अगली बार जरुर 50 के पार जाना चाहूँगा.

चहल : विजय और केदार में से अंतिम ओवर किसे दे, क्या इसे लेकर आपकी माही भाई और रोहित भाई से चर्चा हुई थी?

विराट : हां, हमने चर्चा की थी और हमारा मानना था, कि अगर स्पिनर की गेंद रडार पर आ गई, तो स्टोइनिस उसे बाउंड्री के पार भेज सकता हैं, तेज गेंदबाज को पिच से थोड़ा रिवर्स भी मिल रहा था. इसलिए मुझे उम्मीद थी, कि अगर विजय स्टंप पर रखेगा और बॉल स्विंग होगा, तो जरुर हमें विकेट मिलने का चांस रहेगा. रिवर्स स्विंग के फैक्टर के कारण ही हमने केदार जाधव की जगह विजय शंकर को अंतिम ओवर का मौका दिया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDIA vs AUSTRALIA: चहल टीवी पर विराट कोहली और विजय शंकर ने बताया धोनी का मास्टर प्लान जिससे मिली जीत appeared first on Sportzwiki.