एक समय था जब भारतीय क्रिकेट में चार महानगरों जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई से ही क्रिकेटर आते थे। इन चार महानगरों के अलावा कई क्रिकेटर आते लेकिन नामी बहुत कम ही हो पाते थे। लेकिन आज क्रिकेट के गलियारों में और भी कई शहरों के नाम जुड़ गए हैं।
रांची शहर एमएस धोनी के कारण छाया विश्व क्रिकेट मानचित्र पर
जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रियता झारखंड की राजधानी रांची शहर ने हासिल की है। क्योंकि इस रांची शहर से आते हैं भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी।

वाकई साल 2004 से पहले रांची शहर भारत के मानचित्र में तो मौजूद जरूर था, लेकिन क्रिकेट के मानचित्र के लिहाज से इसे शायद ही कोई जानता था। लेकिन साल 2004 में रांची शहर से महेन्द्र सिंह धोनी नाम के क्रिकेटर ने प्रवेश किया।
पूरा रांची हुआ माहीमय, हर जगह दिख रही है धोनी को लेकर उत्सुकता
फिर क्या था रांची को ना केवल भारत के क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट के मानचित्र में एक खास जगह मिल गई। महेन्द्र सिंह धोनी के कारण ही आज रांची शहर पूरी तरह से माहीमय हो चुका है।

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम अपने सबसे महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के शहर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे के लिए मौजूद हैं। ऐसे में पूरे रांची शहर में सिर्फ और सिर्फ अपने नायक माही का ही गुणगान हो रहा है।
रांची के निवासियों पर छाया माही मैजिक, ऐसा है इन दिनों रांची का हाल
रांची शहर में जैसे ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच के लिए पहुंची उसके बाद से एयर पोर्ट हो या सड़के, बाजार हो या रांची क्रिकेट मैदान हर जगह सिर्फ माही यानि धोनी का ही जिक्र हो रहा है।

झारखंड की राजधानी के लोगों के सिर पर इन दिनों पूरी तरह से माही मैजिक छाया हुआ है। यहां के निवासियों के दिलों की धड़कन धोनी के एक दीदार को पाने के लिए तो मानो अपना सबकुछ काम छोड़कर सिर्फ और सिर्फ धोनी का पीछा कर रहे हैं।
बीसीसीआई ने दिखायी रांची शहर की धोनी की मौजूदगी में स्थिति
तभी तो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल और ऑफिशियल वेबसाइट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने माही की मौजूदगी में रांची शहर की स्थिति के बारे में बताया है।
MUST WATCH – The @msdhoni aura in Ranchi
In this video capsule, we try to capture the euphoria around MS Dhoni in the dressing room & his aura in his hometown in Ranchi – by @28anand
https://t.co/CtSlWl1i8H pic.twitter.com/VudCr9VbIo
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
ट्वीट पर साथ ही लिखा है कि इस वीडियो कैप्सूल में, हम ड्रेसिंग रूम में एमएस धोनी के चारों और उत्साह और रांची में अपने गृहनजर में उनकी आभा को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- पूरा रांची शहर महेन्द्र सिंह धोनी की मौजूदगी में हुआ माहीमय, ऐसा है इन दिनों रांची का हाल, देखे वीडियो appeared first on Sportzwiki.

