भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों की नजरें सीरीज जीतने पर लगी हैं, क्योंकि इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-2 की बराबरी पर खड़ी हैं।
बुधवार को दिल्ली में होगा सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला
फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जाने वाले निर्णायक मुकाबले को लेकर तो भारतीय टीम भी पूरी तरह से तैयार हैं। जो इन पिछले दो दिनों से कोटला मैदान में जमकर पसीना बहा रही है।

इस वनडे सीरीज की शुरुआत विराट कोहली एंड कंपनी ने जोरदार ढंग से की थी और पहले दोनों ही मैच अपने नाम किए थे लेकिन इसके बाद तीसरे और चौथे वनडे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली वनडे से पहले भारतीय टीम पहुंची अपने साथी मोहम्मद शमी के घर
बुधवार को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच से पहले मंगलवार को भारतीय टीम को उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने अपने दिल्ली स्थित घर पर आमंत्रित किया।

भारतीय वनडे टीम में जोरदार वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने मंगलवार को अपनी टीम इंडिया को साथियों को घर पर डिनर के लिए बुलाया। जिसमें भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शरीक हुए।
मोहम्मद शमी ने अपने घर आने वाले भारतीय खिलाड़ियों को किया धन्यवाद
इसका खुलासा खुद मोहम्मद शमी ने ही किया और उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भारतीय टीम की अपने परिवार के साथ एक फोटो को पोस्ट शेयर किया। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी केदार जाधव और ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में मोहम्मद शमी ने लिखा कि “मेरे घर आने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को धन्यवाद”
Thanks for all team India member’s for visiting my home
pic.twitter.com/EKDeEgL7Hs
— Mohammad Shami (@MdShami11) March 12, 2019
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रांची में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर पहुंचे थे जहां उन्होंने रात्रिभोज किया था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- पांचवे वनडे से पहले मोहम्मद शमी ने अपने घर पर दी भारतीय खिलाड़ियों को डिनर पार्टी, देखें तस्वीरें appeared first on Sportzwiki.
