Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने इन्हें ठहराया अपनी टीम की हार का जिम्मेदार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की एक नहीं चलने दी।

ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे मैच में करना पड़ा हार का सामना

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका ये फैसला कोई काम नहीं आ सका। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल से 236 रन का स्कोर ही बना सकी।

इस स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शुरुआत तो बेहतर की और भारतीय टीम के एक समय 99 रनों के स्कोर पर 4 विकेट झटक डाले, लेकिन इसके बाद केदार जाधव और महेन्द्र सिंह धोनी ने कोई नुकसान नहीं होने दिया।

नाथन कुल्टर नाइल ने इस हार के लिए मानी बल्लेबाजों की गलती

इस तरह से दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से जीतने के बाद मेहमान कंगारू टीम को पहले वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने नाकामी को स्वीकार किया।

नाथन कुल्टर नाइल ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“हमने इस मैच में कुछ हाफ मौकों को मिस किया। ये एक काफी मुश्किल विकेट था। लेकिन हमने आखिर के दस ओवर में ज्यादा बचाव नहीं किया।”

कुल्टर नाइल ने धोनी-केदार की साझेदारी को दिया श्रेय

कुल्टर नाइल ने आगे कहा कि

हां, जाहिर तौर पर हमने उनके कुछ बड़े विकेट हासिल कर लिए थे। लेकिन एमएस और केदार ने बेहतरीन साझेदारी कर मैच को हमसे दूर कर दिया। कमिंस और जाम्पा ने वाकई अच्छी गेंदबाजी की। हां निश्चित रूप से इस स्लो विकेट पर बल्लेबाजी मुश्किल थी।”

भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर नाथन कुल्टर नाइल ने कहा कि

निश्चित तौर पर उन्होंने(शमी) बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने एक्सीलेंट गेंदबाजी कर हमें परेशान किया। वो वाकई में एक क्वालिटी गेंदबाज हैं।”

इस मैच में कुल्टर नाइल ने खुद बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। जब उन्हें अपने प्रदर्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि

मैंने इस मैच में कुछ बल्ले से हाथ दिखाए और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया। बीबीएल की फॉर्म को जारी रखने की कोशिश है। अगले मैच में और अच्छा करेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने इन्हें ठहराया अपनी टीम की हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.