भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला में आज खेला जाएगा। महेन्द्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में होने वाले मुकाबलें को लेकर दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम को एक बार फिर से जीत का दावेदार माना जा रहा है।
महेन्द्र सिंह धोनी के नाम से रांची मैदान में पैवेलियन एंड
रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले दिन यानि गुरुवार को रांची के राजकुमार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम से पैवेलियन एंड का उद्घाटन किया गया।

झारखंड राज्य से महेन्द्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे क्रिकेटर रहें हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जबरदस्त योगदान दिया है। धोनी ने एक कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अतुलनीय योगदान दिया है।
नाथन लियोन ने महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर की सराहना
महेन्द्र सिंह धोनी के नाम से पैवेलियन एंड बनने के बाद इस विषय को लेकर जब ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन से उनकी प्रतिक्रिया जानी गई तो उन्होंने धोनी की जमकर सराहना की।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने इस बात को लेकर कहा कि “मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होति कि दुनिया में किसी भी मैदान में मेरा नाम होगा। लेकिन जाहिर तौर पर एमएस धोनी और नाथन लियोन दो अलग-अलग खिलाड़ी हैं। वो निश्चित एक महान हैं। मैं उनके साथ कोई तुलना नहीं कर सकता।”
हर क्रिकेटर चाहता है एक बड़ा टूर्नामेंट खेलना
नाथन लियोन ने अपनी टीम की स्थिति को लेकर कहा कि “विश्व कप में लगभग हर तरफ से दो स्पिनर खेल रहे हैं। मैं बहुत ही आश्वस्त हूं कि मेरा कौशल स्तर कहां है। मुझे पता है कि अगर मुझे मौका मिलता है तो मुझे भरोसा है कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए काम कर सकता हूं। विश्वकप का इंतजार करते हुए हमें बहुत ज्यादा वनडे मैच मिले हैं। यहां तीन और फिर पांच(यूएई में)।”

“एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के रूप में आप हमेशा बड़े टूर्नामेंट को खेलना चाहते हैं और मुझे कभी विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिला है। ये मेरी बकेट लिस्ट में जरूर है, कुछ ऐसा करना जो मैं निश्चित रूप से करना चाहता हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने विराट नहीं मौजूदा टीम के इस भारतीय खिलाड़ी को बताया महान appeared first on Sportzwiki.