भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार से 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। इस वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया जहां भारत ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराने के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय टीम ने हैदराबाद में हासिल की शानदार जीत
ऑस्ट्रेलिया ने हैदराबाद में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन भारतीय टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद भी 236 रन का स्कोर ही बना सकी।

भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस लक्ष्य को महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट रहते हासिल कर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।
भारतीय टीम की हैं वनडे सीरीज जीत पर नजरें
भारतीय टीम को इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वनडे सीरीज शुरु होने से पहले खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से शिकस्त मिली थी। ऐसे में विराट कोहली एंड कंपनी की नजरें वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज के बाद सीरीज को अपने नाम करने पर है।

पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच मंगलवार को नागपुर में खेला जाएगा। नागपुर में होने वाले दूसरे वनडे मैच को किसी तरह से जीतकर भारत ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह से दबाव बनाने की कोशिश में रहेगी।
नागपुर रवानगी से पहले कोहली-शमी ने एक-दूसरे को सराहा
तो वहीं नागपुर वनडे के लिए रवानगी से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक-दूसरे के लिए बड़ी बात कही है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने ट्वीटर हैंडल से एक-दूसरे के साथ फोटो को शेयर किया है।
कोहली के लिए शमी हैं पेस मशीन
जहां विराट कोहली ने मोहम्मद शमी के साथ फोटो को शेयर कर लिखा कि ‘नागपुर में अगले मैच के लिए पेस मशीन मोहम्मद शमी के साथ।’
Nagpur next.
With the lean mean pace machine @MdShami11
pic.twitter.com/LoQP1OtKYd
— Virat Kohli (@imVkohli) March 3, 2019
तो शमी ने कोहली को बताया रिकॉर्ड मशीन
तो वहीं मोहम्मद शमी भी विराट कोहली से पीछे नहीं रहे और उन्होंने उसी फोटो को ट्वीट कर उन्हीं के अंदाज में लिखा कि ‘रन मशीन के साथ नागपुर के लिए प्रस्थान’
Departure to Nagpur with record machine @imVkohli pic.twitter.com/ivUimqQ9Va
— Mohammad Shami (@MdShami11) March 3, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- मोहम्मद शमी और विराट कोहली ने खोले एक दूसरे के सीक्रेट नाम, इस नाम से एक दूसरे को बुलाते हैं दोनों खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.
With the lean mean pace machine 