Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- मोहाली में भारतीय टीम के चयन पर एक बार फिर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, केएल राहुल को लेकर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे वनडे मैच में बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी। मोहाली में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टीम में चार बदलाव किए और वो इस बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी।

भारतीय टीम के सेलेक्शन से एक बार फिर आकाश चोपड़ा ने जतायी नाखुशी

मोहाली के आईएस बिन्द्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को मौका दिया और उनके स्थान पर अंबाती रायडू को बाहर रखा।

इस भारतीय टीम में केएल राहुल एक पेशेवर सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं लेकिन उन्हें टीम में शामिल करने के लिए एक मिडिल ऑर्डर की जगह को खाली किया जिससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा खुश नहीं हैं।

केएल राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में ना उतारने पर सवाल

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की चौथे वनडे मैच में सेलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए केएल राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में ना खिलाने पर हैरानी जतायी।

भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेटर रहे आकाश चोपड़ा ने रविवार को टीम सेलेक्शन के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि “केएल राहुल खेलते हैं लेकिन ओपनर के तौर पर नहीं। वो किसके लिए ऑडिशन दे रहे हैं??? फ्लोटर? रोहित-धवन एक साथ टॉप पर। कुल-चा भी एक साथ।”

रोहित-धवन ने बढ़िया पारी खेल आकाश चोपड़ा को किया गलत साबित

आकाश चोपड़ा ने ना केवल केएल राहुल के सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल नहीं करने को सवाल किए साथ ही उन्होंने ये भा कहा कि रोहित-धवन एक साथ और कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल भी एक साथ।

वैसे आकाश चोपड़ा भले ही रोहित शर्मा और शिखर धवन के लगातार नाकामी के बाद एक बार फिर एक साथ आने पर सवाल तो किया लेकिन मोहाली में इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। रोहित-धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े। जिसमें धवन ने 143 रन और रोहित ने 95 रन बनाए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- मोहाली में भारतीय टीम के चयन पर एक बार फिर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, केएल राहुल को लेकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.