Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- रांची वनडे मैच से धोनी को आराम देने की सलाह पर घिरे संजय मांजरेकर, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला जा रहा है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल कॉम्लेक्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हर किसी की नजरें भारतीय टीम की जीत के साथ ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर टिकी हुई हैं।

संजय मांजरेकर ने रांची वनडे में धोनी को दी थी आराम करने की सलाह

रांची महेन्द्र सिंह धोनी का गृहनगर है और इसी कारण से महेन्द्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर कई निगाहें लगी हुई हैं। दर्शकों को धोनी के प्रदर्शन से बड़ी आस हैं। और वो उन्हें अपने घरेलू मैदान में देखने को बेताब थे।

लेकिन वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने रांची वनडे मैच से पहले सलाह दी थी कि महेन्द्र सिंह धोनी को उनके घरेलू रांची के मैदान में होने वाले मैच में ही आराम करना चाहिए।

संजय मांजरेकर की इस सलाह पर फैंस हुए गुस्सा, सुनाई जमकर खरी-खोटी

संजय मांजरेकर ने महेन्द्र सिंह धोनी को रांची वनडे मैच में ही आराम करने की सलाह क्या सोचकर दी ये तो वो ही जानते हैं लेकिन उनकी इस सलाह ने फैंस को बुरी तरह से हर्ट कर दिया।

इसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी और भारतीय फैंस के सब्र का बांध टूट पड़ा और उन्होंने संजय मांजरेकर को इस सलाह के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई। ट्वीटर में मांजरेकर पर फैंस ने अपना पूरा गुस्सा निकाला।

संजय मांजरेकर ने मैच के दिन यानी शुक्रवार को ही रांची वनडे मैच में महेन्द्र सिंह धोनी को आराम देने को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि “भारत को आज धोनी को आराम देने पर सोचना चाहिए।”

इस पर फैंस की भौंहे तन गई और उन्होंने संजय मांजरेकर को बुरी तरह से तताड़ा। एक फेन ने लिखा कि आपको ही कमेन्ट्री से बेन करने की जरूरत है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- रांची वनडे मैच से धोनी को आराम देने की सलाह पर घिरे संजय मांजरेकर, फैंस ने किया जमकर ट्रोल appeared first on Sportzwiki.