ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपनी ही सरजमीं पर भारत के हाथों पिछले ही महीनों करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद इस टीम की काबिलियत पर सवाल खड़े हो गए। ऐसे में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम हाल के भारत दौरे पर आयी तो किसी को इन पर ज्यादा भरोसा नहीं था।
एश्टन टर्नर ने अपनी बल्लेबाजी से छोड़ी खास छाप
लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक इस भारत दौरे पर खेले गए मैचों में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। खासकर ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों ने जिस तरह से अपनी छाप छोड़ी है वो किसी से नहीं छुपा है।

वैसा ही कुछ रविवार की रात को देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज एश्टन टर्नर विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से रातों-रात स्टार बन बैठे हैं।
टर्नर जैसे युवा लड़कों के साथ काम करने में आता है मजा
अपने दम पर भारत से मैच छिनने वाले एश्टन टर्नर को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने काफी तारीफ की है। मैथ्यू हेडन ने इस युवा खिलाड़ी को लेकर कहा कि
“ये मेरा काम नहीं है। लड़कों ने अपने खेल पर बहुत मेहनत की है और इसमें बदलाव आया है। मैं एश्टन टर्नर जैसे छोटे लड़कों के साथ अधिक काम कर रहा हूं।“

ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन को लेकर हेडन ने कहा कि
“पहले दो(मैच) की तुलना में तीसरे वनडे मैच में स्कोरिंग विकल्प बहुत बेहतर थे। पहले दो सही मायनों में गेंदबाजी विकेट थे। हम ऑस्ट्रेलियाईके द्वारा हमारे हाथ पक्ष की ओर जाते हैं, क्योंकि हमें अपने घरेलू पिचों पर उछाल पर काम करने मिलता है।”
भारत में उछाल भरे विकेट नहीं आते हैं नजर
“भारत में, विकेट पर ज्यादा उछाल नहीं है और अगर आप विराट कोहली के हाथों को देखते हैं, तो वे सीधे गेंद के माध्यम से जाते हैं, जबकि हमारे खिलाड़ी गेंद को क्रॉस कराते हैं। इससे छुटकारा पाना एक मुश्किल आदत है। हम इसके लिए इतने अभ्यस्त हैं।”

मैथ्यू हेडन ने कहा कि
“उन्होंने(फिंच) जाधव को एक अलग तरह की गेंदबाजी दी। जाधव जैसा कोई व्यक्ति तभी प्रभावी हो सकता है जब वो स्टंप पर गेंदबाजी करता दिखे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- एश्टन टर्नर ने मैथ्यू हेडन को दिया था अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का श्रेय, अब हेडन ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.