स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल नागपुर में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने इस मैच ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। साथ ही भारत की तरफ से अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करके ऑलराउंडर विजय शंकर ने सभी का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने ने अंतिम ओवर में 2 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई इसके साथ विश्व कप टीम में जगह बनाने की संभावना बढ़ गई है।
आपको बता दे कि भारत से मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन और भारत को दो विकेट की जरूरत थी। साथ ही समय में कप्तान कोहली ने विजय शंकर को गेंद थमाई। साथ ही विराट कोहली के विश्वास पर खरा उतरते हुए विजय शंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन गेंदों में मार्कस स्टोइनिस और एडम जांपा का विकेट लिया और भारत यह मैच 8 रनों से जीत गया। इस प्रदर्शन के बाद विजय शंकर ने सभी का दिल जीत लिया साथ ही विश्व कप में अपनी जगह के लिए शानदार संकेत दिया।
तमिलनाडु के आलराउंडर विजय शंकर ने भारत की आठ रन की जीत दिलाने के बाद कहा कि मैं कभी चयन या विश्व कप जैसी चीजों के बारे में नहीं सोचता क्योंकि इसमें अब भी काफी समय बचा है। साथ ही विजय शंकर ने कहा कि मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं और इसी तरह से टीम को मैच जीतना चाहता हूं।
ये भी देखें
WI vs ENG 1st T20: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से रौंदा
एक शतक लगाते है ही सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली, जानिए
विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?
Herald