भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मेें खेला जाएगा. भारत ने सीरीज के लगातार दो मैच जीते, लेकिन इसके बाद इस लय को टीम इंडिया बरकरार नहीं रख सकी. जबकि एरोन फिंच की टीम आस्ट्रेलिया ने बेहद अच्छा प्रर्दशन कर सीरीज में वापसी की, तीसरा और चौथा मैच जीतकर आस्ट्रेलिया ने सीरीज में नयी जान फूंक दी है.
इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाला निर्णायक और आखिरी मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वही सीरीज की प्रबल दावेदार होगी. आखिरी मैच को लेकर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान कहा की टीम इंडिया के सीरीज जीतने की प्रबल संभावना हैं.

गांगुली क्रिकेट की बात में बातचीत कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि
“वाकई में एरोन फिंच और उसकी टीम ने लगातार दो मैच हारने के बाद गेम में जिस तरह की वापसी की, वह वाकई में काबिलेतारीफ है. इसमें पूरी आस्ट्रेलिय़ा टीम का योगदान है.”
लेकिन पांचवे मैच को लेकर उन्होंने कहा कि
“टीम इंडिया जब दवाब में होती है तो वह और निखर कर सामने आती है. इसलिए दिल्ली का मैच इंडिया जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में करेगी.”

बातचीत के दौरान गांगुली ने कहा कि
“इस समय पूरी आस्ट्रेलि्या टीम अच्छी फार्म में दिखाई दे रही है. एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और साथ ही टर्नर लय में दिखाई दे रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए रणनीति के साथ इंडिया को उतरना होगा.”

गांगुली ने सुझाव दिया कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में ओस रहेगी. तो इसमें टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा. टीम इंडिया टाॅस जीतती है तो उसके पास दमदार बल्लेबाजी है, जिसके द्वारा लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post INDIA vs AUSTRALIA: पांचवे वनडे से पहले सौरव गांगुली ने की विजेता टीम की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी सीरीज appeared first on Sportzwiki.