स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। साथ ही अब दोनों टीमों के लिए इस सीरीज का अतिंम मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जो भी इस मैच में जीत दर्ज करेगा वहीं सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगा। आपको बता दे कि पांच वनडे मैचों की सीरीज फाइनल मैच 13 मार्च (बुधवार) को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन भारत के लिए इससे पहले फिरोज शाह कोटला मैदान रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
आपको बता दे कि फिरोज शाह कोटला मैदान भारतीय टीम का पिछले 10 मैचों का का परिणाम बताने जा जा रहे है जिसकों देखकर ये लगता है कि भारत के लिए ये मैदान काफी अच्छा रहा है। भारत ने कोटला में खेले गए पिछले दस मुकाबलों में छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है। साथ ही आपको बता दे कि बाकी चार में से भारतीय टीम को दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच एक कैंसल हो गया था जबकि एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकला था।
साथ ही आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से तीन मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है लेकिन एक मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही आपको बता दे कि इस मैदान पर भारत की तीन जीत में 1987 के विश्व कप की जीत भी शामिल है।लेकिन भारत ने अंतिम बार यहां अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था। इस मुकाबले में उसे छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी देखे
कोहली, सहवाग और गंभीर का सम्मान समारोह रद्द, ये है वजह
पांचवे वनडे में यह खिलाड़ी तोड़ सकता हैं धोनी और सचिन का ये रिकॉर्ड
इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को बताया टीम का अधूरा कप्तान, धोनी आज भी आधे कप्तान
Herald