Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvAus : अंतिम वनडे में भारत को मिला 273 रनों का लक्ष्य, ये भारतीय गेंदबाज रहा सबसे सफल

इंटरनेट डेस्क।भारत और कंगारू टीम के बीच करो या मरो का मैच वनडे मैच खेला जा रहा है। पांच वनडे मैचों के अंतिम वनडे मैच में कंगारू टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इस दौरान कंगारू टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। भारतीय टीम को अब करो या मरो के मैच को जीतने के लिए 273 रनों की आवश्यकता है।

इसी बीच आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शानदार शुरूआत रही है। पहले विकेट के लिए कप्तान फिंच और उस्मान ख्वाजा ने 76 रन बनाकर टीम को मजबूत शूरूआत दी। ख्वाजा ने एक बार फिर इस सीरीज में शतक लगा दिया है। उन्होंने 102 गेंदों पर 100 रन बना लिए हैं। इस पारी में वह अभी तक10 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कंगारू टीम को 300 से कम स्कोर पर रोकने में कामयाबी हासिल की।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार आज सफल गेंदबाज रहे। भुवी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में रन खर्च करके 3 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। भुवी के अलावा मोहम्मद शमी, रवीन्द्र जडेजा ने भी दो—दो विकेट लिए, वहीं कुलदीप के खाते में 1 विकेट गया। इसी के साथ आपको बता दें कि अंतिम वनडे मैच में टीम इंडिया ने टीम में दो परिवर्तन किए गए। युजवेंद्र चहल के स्थान पर रवींद्र जडेजा और लोकेश राहुल की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम में शॉन मार्श की जगह मार्कस स्टॉयनिस और जैसन बेहरनडोर्फ की जगह नाथन लियोन को टीम में जगह दी गई। भारत और कंगारू टीम इस समय वनडे सीरीज में 2—2 की बराबरी से है।