स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हाल ही में खेली गई दो मैचों कि टी 20 सीरीज के अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि चोट गंभीर है या नहीं।
साथ ही अभी तक इस बात को लेकर भी कुछ नही कहा गया है कि पहले वनडे में खेलगे या नही इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी जब अभ्यास सत्र में अभ्यास कर रहे है तब टीम के सहयोगी स्टाफ सदस्य राघवेंद्र से थ्रो-डाउन ले रहे थे, तभी उनकी दायीं बांह के अगले हिस्से में चोट लग गयी और इस वजह से चोटिल हो गए। साथ ही बताया जा रहा है कि इसके बाद वः दर्द के कारण मैच नही खेल पाए। साथ ही माना जा रहा है कि अगर धोनी पहले मैच में नही खेलते है तो उनकी जगह रिषभ पंत को शामिल किया जा सकता है।
साथ ही माना जा रहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन अपने अन्य बल्लेबाजी विकल्प परखने के लिए टीम में केएल राहुल और अंबाती रायडु को भी अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है। आपको बता दे कि विराट कोहली कि कप्तानी में भारत हर हाल में वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। साथ ही अगर भारत की अब विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अतिंम सीरीज है इसके बाद भारतीय टीम विश्वकप खेलेगा।
ये भी देखें
ऑस्ट्रेलिया टी 20 सीरीज हारने के बाद वीरेंद्र सहवाग का नया वीडियो हो रहा है वायरल, देखें
इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बनाया छक्कों का ये विश्व रिकॉर्ड
इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 5 गेंदों में तोड़ दिया वेस्टइंडीज के जीत का सपना
Herald