स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरिज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से मात देकर सीरीज में कब्जा जमाया है। कल दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए निर्णायक वनडे में भारत को 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही आपको बता दे कि विश्व कप के लिए सबसे दावेदार टीम मानी जा रही भारत को ये बहुत बड़ा झटका लगा है लेकिन हार के बाद हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का ब्यान सामने आया है।
हाल ही में विराट कोहली ने कहा है कि विश्व कप के लिए टीम संतुलित है और साथ ही कहा है कि टीम में बस सिर्फ एक स्थान को लेकर खिलाड़ी की तलाश है। साथ ही सीरीज हारने की बात पर विराट कोहली ने कहा कि हार के लिए उनका बहाना नहीं दे सकते। ऑस्ट्रेलिया ने हम से बहेतर मैच खेला और इस ही वजह से वह मैच जीते लेकिन साथ ही विराट कोहली ने कहा कि विश्व कप को लेकर टीम साफ़ है बस एक ही स्थान के लिए हमें माथा-पच्ची करनी है अन्यथा हम अपने 11 खिलाड़ियों को लेकर अपने दिमाग में बहुत साफ है।
आपको बता दे कि भारत का अब किसी टीम के साथ कोई मुकाबला नही है अब भारत सीधा विश्व कप खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व कप से पहले की ये भारत की अंतिम सीरीज थी। साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 साल बाद भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज को जीतने में कामयाब हुई है। इस जीत के बाद विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए अपना दावा भी मजबुत कर दिया है।
ये भी देखें
टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए लागू होंगे ये नए नियम!
विराट को घर में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीती 10 साल बाद वनडे सीरीज
IND vs AUS : भारत की कमजोर शुरुआत लेकिन रोहित ने बना दिया ये रिकॉर्ड, जानिए
Herald